भारत

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, 500 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, स्टेशन पर फंसे हजारों लोग, देखें लेटेस्ट वीडियो

jantaserishta.com
20 Jun 2022 7:35 AM GMT
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, 500 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, स्टेशन पर फंसे हजारों लोग, देखें लेटेस्ट वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के ऐलान और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों और रेल पटरियों पर उतर चुके हैं। नई दिल्ली में शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेन का रास्ता भी रोक दिया और इंजन पर चढ़ गए। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ इन्हें हटाकर ट्रेन को रवाना किया। उधर कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी की और बसों के आगे खड़े हो गए।

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने अग्पिनपथ योजना पर युवाओं के गुस्से को देखते हुए इस मुद्दे को भी अपने आंदोलन का हिस्सा बना लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस 'सत्याग्रह' कर रही है। इस बीच कनॉट प्लेस में अचानक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस को इन्हें संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिवाजी ब्रिज पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


शिवाजी ब्रिज से करीब आधे घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को जबरन पटरियों से हटाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।
कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जंतर-मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं। महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने अग्निपथ योजना और राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस के प्रदर्शन की वजह से सोमवार को दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए जिस कारण राजधानी में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा। दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे, मेरठ एक्सप्रेस-वे, आनंद विहार, सराय काले खां, प्रगति मैदान और दिल्ली के अन्य हिस्सों में सुबह भारी जाम रहा। नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही बंद है। गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड पर भी आवाजाही बाधित है। मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से भी बचने की सलाह दी है।


Next Story