भारत

AICC दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े पुलिस के कई बैरिकेड

Nilmani Pal
15 Jun 2022 12:06 PM IST
AICC दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़े पुलिस के कई बैरिकेड
x

दिल्ली। राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं. इस दौरान हंगामा जारी है. AICC दफ्तर के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कई पुलिस बैरिकेड तोड़ दिये हैं. यहां कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया जा रहा है.

वही कांग्रेस दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि उनको AICC के दफ्तर में एंट्री नहीं दी जा रही है. बता दें कि अकबर रोड पर आज भी धारा 144 लागू है. राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने उनके समर्थन में फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें लिखा गया है कि हम होंगे कामयाब.

दरअसल राहुल गांधी से पिछले दो दिनों में लगभग 18 घंटे की पूछताछ हो चुकी है, इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिये हैं. राहुल गांधी को मिले ईडी के नोटिस के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है. दोनों दिन राहुल के समर्थन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया था.



Next Story