भारत

हाथ में तिरंगा लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के पैरों से जूते उतारे, बीजेपी भड़की

jantaserishta.com
2 Oct 2024 2:32 PM IST
हाथ में तिरंगा लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के पैरों से जूते उतारे, बीजेपी भड़की
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए है और वो कर्नाटक के CM के पैरों से जूते उतार रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर राजनीति भी गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है और वो राष्ट्रीय ध्वज का भी सम्मान नहीं करती है.
कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, सिद्धारमैया अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें कुर्सी बचाए रखने की चिंता है तो वो राष्ट्रीय ध्वज थामकर भी मंत्रमुग्ध हैं.
दरअसल, सीएम सिद्धारमैया बुधवार सुबह गांधी भवन में महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद एक कार्यकर्ता को देखा जा रहा है कि वो सिद्धारमैया के जूते उतारने में मदद कर रहा है. इस दरम्यान उस कार्यकर्ता के हाथ में तिरंगा है और वो जमीन से टकरा रहा है. यह देखकर एक अन्य व्यक्ति ने कार्यकर्ता के हाथों से झंडा हटाया और उसे अपने हाथ में ले लिया.
वहीं, सीएम सिद्धारमैया जब गांधी जयंती समारोह में हिस्सा ले रहे थे, तभी मामूली आग लगने की घटना हुई. सीएम की शर्ट में हल्की आग लग गई. हालांकि, सुरक्षा कर्मी ने देख लिया और तुरंत उसे बुझा दिया. किसी को चोट नहीं आई.
इससे पहले कर्नाटक में MUDA प्लॉट स्कैम को लेकर विवाद बढ़ा था और सिद्धारमैया को अपनी पत्नी के नाम अलॉट प्लॉट वापस लौटाने पड़े थे. सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी ने MUDA स्कैम मामले में FIR दर्ज कर ली है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मेरी पत्नी पार्वती ने MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजे के रूप में दिए गए प्लॉट्स को बिना किसी भूमि अधिग्रहण के वापस कर दिया है. सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों ने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर मेरे परिवार को विवाद में घसीटा है और राज्य के लोग इस बात से वाकिफ हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story