भारत

जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

21 Dec 2023 3:57 AM GMT
जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
x

शिमला (राक्टा): लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने पर कांग्रेस प्रदेश में 22 दिसम्बर को सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने‌‌-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों के साथ ही अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख सहित पार्टी कार्यकर्त्ता भाग …

शिमला (राक्टा): लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने पर कांग्रेस प्रदेश में 22 दिसम्बर को सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने‌‌-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों के साथ ही अग्रणी संगठनों व विभागों के प्रमुख सहित पार्टी कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ सभी जिलों में मोर्चा खोला जाएगा और भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस संबंध में पार्टी की तरफ से सभी जिलाध्यक्षों को उचित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सोची-समझी रणनीति के तहत सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने लोकसभा व राज्यसभा से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों को सदन से निलंबित करने की आलोचना करते कहा है कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या के साथ-साथ उनका अपमान भी है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस देश भर में केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णय के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संसद के दोनों सदनों से विपक्षी दलों के नेताओं का निलंबन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद में विपक्ष के सवालों से बच रही है और यही वजह है कि एक सोची-समझी रणनीति के तहत संसद से विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है।

    Next Story