
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की गर्माहट लगातार बढ़ती जा रही है, कांग्रेस ने आमजन के लिए 11 वचन दिए है और उन्हें लेकर वह घर-घर जाने की तैयारी में है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ आपके बीच है।
उन्होंने आगे कहा, मध्यप्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों। अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। मैं बार बार दोहरा रहा हूं कि बीजेपी सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिये नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिये रोज मुखौटे बदल रही है।
कमलनाथ ने आगे कहा, 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है जो जनता का कभी हित नहीं कर सकती। राज्य में कांग्रेस चुनाव के लिए 15 सौ रुपये महिलाओं को, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का हाफ, किसान फसल कर्ज माफ, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, किसानों के पांच हाॅर्स पावर के बिजली बिल माफ, किसानों के पुराने बिजली बिल माफ, ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत, 12 सिंचाई के लिए बिजली, जातिगत जनगणना, किसानों के आंदोलन के दर्ज मामले वापस लेने के वादे किए हैं।
Tagsकांग्रेसमध्य प्रदेश विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश कांग्रेसCongressMadhya Pradesh Assembly ElectionsMadhya PradeshMadhya Pradesh Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





