भारत

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस तलाशेगी खोई जमीन!

jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:42 AM IST
बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस तलाशेगी खोई जमीन!
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत होने जा रही है। इस यात्रा को सफल करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस न केवल बिहार में खुद को मजबूत करने का प्रयास करेगी बल्कि अपनी खोई जमीन भी तलाश करेगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह पटना का दौरा कर चुके हैं। बिहार में यह यात्रा बांका के मंदार पर्वत से 28 दिसंबर को शुरू होगी और लगभग 1200 किलोमीटर के सफर के बाद बोधगया में समाप्त होगी।
बिहार कांग्रेस का मानना है कि गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस उत्साहित है। पार्टी का मानना है कि इस यात्रा के जरिए वो जनता से सीधे तौर पर जुड़ पाएंगे।
बिहार में कांग्रेस महागठबंधन में शामिल है। पिछले काफी वर्षों से कांग्रेस, राजद के साए में चल रही है। माना जा रहा है कि इसके जरिए राजनीतिक बदलाव और कांग्रेस की वापसी का मकसद पूरा हो सकेगा।
बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ भी मानते हैं कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए पार्टी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा बिहार के 17 जिलों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा अन्य जिलों से भी यात्रा निकलेगी जो कहीं न कहीं बांका जिला से निकली यात्रा से जा मिलेगी।
इस यात्रा के जरिए कांग्रेस जहां कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास करेगी, वही महागठबंधन दलों को भी यह संदेश देने का प्रयास करेगी, पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story