Top News
तेलंगाना में आज सीएम चेहरा तय करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया कंफर्म
Nilmani Pal
5 Dec 2023 10:58 AM IST

x
दिल्ली। तेलंगाना में आज सीएम चेहरा तय कांग्रेस करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कंफर्म कर दिया है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री को लेकर जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी हैं।
परिणाम वाले दिन यानि 3 दिसंबर को तेलंगाना में बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद रेवंत रेड्डी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से तेलंगाना में मुख्यमंत्री के साथ में एक डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के लिए शपथ लेने की बात की जा रही है।
Next Story






