पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के खिलाफ 14 से 29 नवंबर तक बड़ा आंदोलन करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी. विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा, "हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं. 14 नवंबर से 29 नवंबर तक हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे." उन्होंने कहा, "इन 15 दिनों के दौरान एक हफ्ते कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





