भारत
CAA पर तीखी नोक-झोंक के बाद कांग्रेस का विधानसभा से वॉकआउट
jantaserishta.com
5 April 2023 3:37 PM IST

x
फाइल फोटो
गुवाहाटी (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और असम अकॉर्ड पर सरकार के साथ तीखी नोक-झोंक के बाद कांग्रेस के विधायकों ने बुधवार को असम विधानसभा से बहिर्गमन किया। सदन में विपक्ष के नेता देबब्रत सायकिया ने प्रश्नकाल में पूछा था कि क्या सीएए ने 1985 के असम अकॉर्ड के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इस प्रश्न के उत्तर में राज्य के गृह मंत्री अतुल बोरा ने कहा, कांग्रेस इतने साल तक केंद्र और राज्य में सरकार में रहकर क्या कर रही थी?
कांग्रेस विधायकों ने बोरा के बयान का विरोध किया और सदन से बाहर चले गए।
असम अकॉर्ड 1985 में केंद्र सरकार, असम सरकार और असम आंदोलन के नेताओं के बीच हुआ त्रिपक्षीय समझौता है। इसके अनुसार, देश में 25 मार्च 1971 या उसके बाद आने वाले शरणार्थियों और प्रवासियों की पहचान की जानी है।
बंगलादेश मुक्ति युद्ध के दौरान 1971 में बड़ी संख्या में शरणार्थी असम, मेघालय, त्रिपुरा और अन्य पड़ोसी राज्यों में आए थे।
Tagsसीएएकांग्रेसकांग्रेस विधानसभाअसमअसम न्यूज़असम विधानसभाCAACongressCongress AssemblyAssamAssam NewsAssam Assembly
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





