
x
धारदार हथियार से उनकी गर्दन और सीने पर कई वार किए.
अकोला: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह पटेल (66) पर मंगलवार को एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बुधवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अकोला जिले के अकोट तालुका स्थित उनके मूल गांव मोहाला में चाकू से हमला कर दिया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अकोट के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, हालत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए अकोला के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने हमले के कुछ घंटों बाद ही आरोपी उबेद खान उर्फ कालू खान उर्फ राजिक खान पटेल (22) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिदायत पटेल मोहाला गांव की जामा मस्जिद (मारकज मस्जिद) में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी आरोपी ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन और सीने पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल पटेल खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत उन्हें अकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें अकोला के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती पटेल की बुधवार सुबह मौत हो गई। हमला पुरानी दुश्मनी और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे शक था कि 2019 में उसके परिवार के एक सदस्य की मौत में पटेल के ग्रुप की संलिप्तता थी। साथ ही, रिश्तेदारी होने के बावजूद पटेल ने उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को रोका।
अकोला एसपी अर्चित चंदक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि इसके पीछे और कोई साजिश भी शामिल है या नहीं। घटना के बाद मोहाला और अकोट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिदायत पटेल अकोला जिले में कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। उन्होंने 2014 और 2019 में अकोला लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
यह घटना महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले हुई है, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tagsमहाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्षकांग्रेस उपाध्यक्षचाकूक्राइम न्यूज़Maharashtra Congress Vice PresidentCongress Vice Presidentknifecrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





