भारत

मुश्किल में कांग्रेस के दिग्गज विधायक

jantaserishta.com
6 Jun 2022 9:07 AM IST
मुश्किल में कांग्रेस के दिग्गज विधायक
x

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक नगर निगम कर्मचारी ने पीसी शर्मा पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में इस कर्मचारी ने कांग्रेस विधायक पर अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के खिलाफ हबीबगंज थाने में केस दर्ज करवाया गया है।

शनिवार को नगर निगम के एक कर्मचारी सलीम मंसूरी ने अपनी शिकायत थाने में दी थी और बताया था कि बीते शनिवार को नगर निगम ने जेपी अस्पताल के गेट नंबर 1 पर अतिक्रमण हटाया था। इसके बाद जब वो गेट नंबर -2 पर पहुंचे थे तब कांग्रेस विधायक अपने साथियों के साथ वहां आए थे। आरोप है कि पीसी शर्मा ने निगम कर्मचारियों को काम करने से रोका।
सलीम ने आरोप लगाया कि पीसी शर्मा ने उनके पेट पर मुक्का मारा एवं उनके साथियों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साथी रईस के साथ भी विधायक और उसके साथियों ने मारपीट, गाली-गलौच की और ट्रक के चक्के की हवा निकाल दी। जिसके बाद अब इस मामले में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के केस दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि पीसी शर्मा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया। जिसके बाद सलीम के साथ उनकी बहस हो गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story