भारत

शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं से कांग्रेस परेशान, नेता प्रतिपक्ष का चुनाव आयोग को खत

jantaserishta.com
21 Aug 2023 4:25 PM IST
शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं से कांग्रेस परेशान, नेता प्रतिपक्ष का चुनाव आयोग को खत
x
भोपाल: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट तेज है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई घोषणाएं कर रहे हैं, जो कांग्रेस के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को खत लिखा है।
उन्होंने घोषणाओं को प्रलोभन करार देते हुए रोक लगाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है, राज्य में चुनाव नवंबर माह में होना संभावित है। सत्ताधारी दल भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
इस समय किसी भी प्रकार की घोषणा किया जाना सीधे-सीधे मतदाताओं को प्रलोभन देने की श्रेणी में आएगा, जो चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में आगे लिखा कि प्रदेश सरकार को आगामी समय में किसी भी प्रकार की नवीन घोषणा नहीं करने के संबंध में चुनाव आयोग की तरफ से निर्देशित किया जाए ताकि निष्पक्ष और पूर्ण पारदर्शिता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।
ज्ञात हो कि राज्य सरकार विभिन्न वर्गों के लिए न केवल योजनाओं की घोषणा कर रही है बल्कि सीधी सौगात भी दे रही है। सरकार की इस पहल ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है। यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story