भारत

2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस: सोनिया गांधी

jantaserishta.com
15 May 2022 4:37 PM IST
2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी कांग्रेस: सोनिया गांधी
x

नई दिल्ली: राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित हो रहे चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir) का आज तीसरा और आखिरी दिन था. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर रोडमैप सहित कई घोषणाओ के लिए छह समितियों द्वारा की गई सिफारिशों पर विचार किया. चिंतन शिविर के लिए बनाई गई सभी 6 समितियों ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को रिपोर्ट सौंप दी है.

कांग्रेस ने की देश को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश- माकन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने उदयपुर का नव सकंल्प ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 1947 में देश की आजादी के बाद देश के सामने कई चुनौतियां आ गईं थीं. पर्याप्त अनाज की पैदावार नहीं थी, उद्योग धंधे नहीं थे, सुई बनाने तक के कारखाने नहीं थे, स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं थीं, शैक्षणिक संस्थानों की भी काफी कमी थी, बिजली का पर्याप्त उत्पादन नहीं था और ना ही यातायात और संचार की सुविधा ही थी. यहां तक कि देश की सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं था. कांग्रेस ने ऐसे समय में देश को एक सूत्र में पिरोने की कोशिश की थी और प्रगतिशील भारत की नींव रखी थी.
हम 2 अक्टूबर से गांधी जयंती के दिन 'राष्ट्रीय कन्याकुमारी टू कश्मीर भारत जोड़ों यात्रा' शुरू करेंगे। सभी युवा और सभी नेता यात्रा में शामिल होंगे: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story