भारत
विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट में रखेगी कांग्रेस: सूत्र
jantaserishta.com
13 May 2023 1:41 PM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में कांग्रेस के शिविर में जारी जश्न के बीच पार्टी अपने विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की। मतगणना के अब तक मिल रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में बहुमत की ओर बढ़ रही है तथा उसका सरकार बनाना तय दिख रहा है।
पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर चुके या विजयी घोषित अपने सभी उम्मीदवारों को आज रात ही बेंगलुरु के रिजॉर्ट में पहुंचने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि पहले पार्टी नेतृत्व पूर्ण बहुमत नहीं आने की स्थिति में विधायकों को जयपुर के एक रिजॉर्ट में स्थानांतरित करने की सोच रही थी।
सूत्रों ने बताया कि अब नेतृत्व स्पष्ट बहुमत के प्रति आश्वस्त है और महाराष्ट्र की घटना के बाद कोई जोखिम नहीं लेते हुए अब विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट में रखने की योजना बनाई गई है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकर्नाटक कांग्रेसकांग्रेसKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionKarnataka CongressCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





