भारत

कांग्रेस की टिकट छत्तीसगढ़ की तरह बिक रही, निष्ठावान नेताओं ने किया विरोध

Nilmani Pal
12 Oct 2025 12:09 PM IST
कांग्रेस की टिकट छत्तीसगढ़ की तरह बिक रही, निष्ठावान नेताओं ने किया विरोध
x

देवेंद्र यादव पर लगा बिहार कांग्रेस में टिकट बेचने का आरोप, वैसे भी कांग्रेस पार्टी में टिकट खरीदी-बिक्री से पुराना रिश्ता

भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक युवा विधायक देवेंद्र यादव टिकट बिक्री के आरोप में घिरे, बिहार के नेताओं ने ्रढ्ढष्टष्ट में किया प्रदर्शन

भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक देवेंद्र यादव बिहारियों से घिरे

छत्तीसगढ़ के तर्ज पर बिहार में भी कांग्रेस की टिकट बिक्री का आरोप छत्तीसगढ़ी नेताओं पर

बिहार में मात्र लालू की महरबानी से कांग्रेस 55 सीटों में चुनाव लड़ रही है उसमें भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता टिकट बिक्री करने में सबसे आगे

बिहार राज्यभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और निष्ठावान नेता ने कांग्रेस से दूरी बनाई

पप्पू यादव निर्दलयी सांसद टिकट वितरण के सिस्टम से बेहद नाराज लालू के लाल के कारण अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में असमर्थ

रायपुर/दिल्ली/बिहार। कांग्रेस आलाकमान ने आंख बंद कर भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव पर भरोसा जताते हुए बिहार चुनाव की जिम्मेदारी दी है, लेकिन भूपेश समर्थक नेता कांग्रेस को डुबाने में 10 कदम आगे चल रहे है, दरअसल बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां बेहद गंभीर है, सभी भारी बहुमत से जीतने का दावा भी कर रहे है, इस बीच कांग्रेस के लिए टिकट दलाली की खबर आना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, जहां एक ओर कांग्रेस आलाकमान साफ़ सुथरे नेताओं को टिकट देने बेहद गंभीर है वही दूसरी ओर पार्टी के कुछ नेता दगाबाजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जिसमें चर्चित नाम छग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और युवा विधायक देवेंद्र यादव का आ रहा है। दोनों पर टिकट दलाली का आरोप बिहार कांग्रेस के साफ़ छवि के नेता लगा रहे है। आज हाथों में पाम्पलेट लेकर कांग्रेस के नए एआईसीसी दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया, पार्टी की फज़ीहत देशभर में हो रही है। सोशल मीडिया में मुद्दा प्रमुखता से चल रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की तरह बिहार में भी छत्तीसगढ़ के नेता देवेंद्र यादव के खिलाफ धरना प्रदर्शन आंदोलन कांग्रेस के नए मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस की टिकट बेचने का सीधा आरोप देवेंद्र यादव पर खास और भिलाई के विधायक पर लग रहा है और भूपेश बघेल के कहने पर और दबाव पर आलाकमान ने बिहार के लिए पर्यवेक्षक के लिए सहयोग करने हेतु बिहार कांग्रेस कमेटी के लिए नियुक्त किया गया है लेकिन बिहार कांग्रेसजनों का आरोप है कि वह टिकट की दलाली कर रहे हैं और टिकट की खरीदी बिक्री कर रहे हैं इसी संदर्भ में आज दिल्ली स्थित कांग्रेस के नए मुख्यालय के सामने बिहार के पुराने कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन आंदोलन कर देवेंद्र यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

कांग्रेस में टिकट दलाली के आरोप पर बीजेपी नेता के.सूरज का बयान आया है, उन्होंने कहा कि ऐसे बिचौलिए नेताओं के खिलाफ कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिये, पार्टी को जो बदनाम करने में लगे हुए है। अगर कांग्रेस पार्टी तत्काल कार्रवाई करती है तो अन्य दगाबाज नेताओं के लिए नसीहत होगी। बिहार के एक प्रमुख घर बैठा दिए गए नेता ने पार्टी की आलोचना करते हुए स्पष्ट कहा कि जो सरकार रहते छत्तीसगढ़ में सरकार में वापसी नहीं कर पाए वैसे लोगों को हमारे प्रदेश में टिकट बेचने के लिए जबरन लादा गया है। यही रवैय्ये के कारण छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बुरी हार हुई थी। बिहार के लोग परदेशिया नेताओं पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते हैं। उपर से कांग्रेस टिकट बिक्री का सीधा मामला खुल गया। जो पार्टी और हम जैसे नेताओं के लिए बड़ा अपमानजनक और शर्मनाक है।

गौरतलब है कि आरजेडी के साथ समझौता 55 सीटों में कांग्रेस पार्टी को मिलने का तय हुआ है। उसमें भी लालू यादव ने अपने पुराने कट्टर समर्थकों को 20 टिकट कांग्रेस कोटे से देने के लिए राहुल गांधी पर दबाव डाला है। क्योंकि पीछले चुनाव में भी 15 लालू के पिछलग्गू नेताओं को कांग्रेस में पंजा छाप से टिकट दी गई थी। जिसके कारण बिहार प्रदेश में कांग्रेस में अशंतोष और बगावत देखे को मिली थी।

Next Story