भारत

कर्नाटक में आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस राजस्थान में चुप क्यों: भाजपा

jantaserishta.com
25 April 2023 10:31 AM IST
कर्नाटक में आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस राजस्थान में चुप क्यों: भाजपा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस के डबल स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा है कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात करने वाले राहुल गांधी राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर चुप क्यों हैं, जबकि यह आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है, आज आंदोलन का पांचवां दिन है और एक प्रदर्शनकारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या भी कर ली है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि,
कर्नाटक में आरक्षण की बात करने वाले राहुल गांधी को शायद पता नहीं कि राजस्थान में सैनी समाज उनकी ही सरकार के खिलाफ आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहा है। आज पांचवां दिन है। एक प्रदर्शनकारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या भी कर ली।
राहुल गांधी पर कटाक्ष और अशोक गहलोत पर राजस्थान संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मालवीय ने आगे कहा, युवराज को कोई बताए कि अशोक गहलोत से राजस्थान नहीं संभल रहा।
आपको बता दें कि, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने राज्य के मुस्लिम मतदाताओं से यह वादा किया है कि सत्ता में आते ही कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण में बोम्मई सरकार द्वारा किए गए बदलावों को रद्द कर उनके हितों की रक्षा करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story