भारत

सनातन को खत्म करने के बयान पर घिरी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कसा तंज

Shantanu Roy
13 Sep 2023 11:22 AM GMT
सनातन को खत्म करने के बयान पर घिरी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कसा तंज
x
पाली। पाली भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को पाली पहुंची। आम सभा में भाजपा नेताओं ने 'आओ साथ आए, परिवर्तन लाए' का नारा देते हुए कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया। सनानत धर्म को खत्म करने के कांग्रेस नेताओं के बयान को लेकर भी जमकर कोसा। परिवर्तन यात्रा सर्किट हाऊस से रवाना होकर मस्तान बाबा,बांगड़ स्कूल होते हुए लोढ़ा स्कूल पहुंची। यहां आमसभा के मंच पर भाजपा के केंद्रीय नेताओं का स्वागत किया गया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाने साधे। सभा को संबोधित करते हुए सांसद पीपी चौधरी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यहां से यात्रा आगे सोजत सिटी के लिए रवाना हुई। इससे पहले सर्किट हाउस में यात्रा पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेताओं का बहुमान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर लोक कलाकार भी बुलाए गए थे। ASP अकलेश शर्मा, CO सिटी जितेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पाली विधायक ज्ञानचंद पारख की छवि ऐसी है कि लोग इन्हें डॉक्टर के नाम से भी जानते है। बीमार होने पर हॉस्पिटल जाने से पहले वे विधायक के घर जाते है और उन्हें अपना दर्द बताकर दवाईयां लेते है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ फोटो, सेल्फी लेने का भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा देखा गया। यात्रा की बस के साथ और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर के साथ फोटो,सेल्फी लेने उमड़ते नजर आए। जनसभा में कई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखोटे लगाए नजर आए। और सभा के दौरान बार-बार प्रधानमंत्री मोदी के नारे लगाते दिखे। संत परशुराम गिरी, परिवर्तन यात्रा संयोजक राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री जगबीर छाबा, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, देराहदून विधायक सहदेवसिंह पुण्डेर, प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी, महेन्द्र कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष पाली मंशाराम परमार, भाजपा नेता महेन्द्र बोहरा, पूर्व विधायक मदन राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, महामंत्री सुनील भंडारी, जिला प्रमुख रशिम सिंह, पूर्व सभापति कुसुम सोनी, शिवप्रकाश प्रजापत, प्रतापसिंह जोधा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर, रामकिशोर साबू, ललित प्रितमानी, दिग्विजय सिंह, रितेश छाजेड़, तिलोक चौधरी, रमेश परिहार, मुकेश गोस्वामी कई भाजपा नेता और पाली विधानसभा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story