भारत

मप्र में संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

jantaserishta.com
27 Dec 2022 2:50 PM IST
मप्र में संविदा स्वास्थ कर्मचारियों के आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है और राज्य सरकार पर जमकर हमले बोले हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का बीते एक पखवाड़े से राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 90 फीसदी वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं। इन कर्मचारियों के आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया है।
राजधानी में संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के अलावा कांग्रेस के तमाम नेता शामिल थे।
इस मौके पर अरुण यादव ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान को हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण था कि सरकार ने पहले उन पर फूल बरसाए, मगर बाद में शिवराज सरकार लाठी बरसाने में लग गई।
यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के पक्ष में है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और वहां संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है, इसी तरह वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी तो वह इन संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी।
ज्ञात हेा कि पिछले दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के विरोध में नारेबाजी करने वाले आंदोलनकारी 10 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद से कर्मचारी सरकार के खिलाफ आक्रोषित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story