भारत

भीतरी कलह से जूझ रही कांग्रेस, अब मनीष तिवारी ने दिया ये बयान

jantaserishta.com
16 Feb 2022 12:38 PM IST
भीतरी कलह से जूझ रही कांग्रेस, अब मनीष तिवारी ने दिया ये बयान
x

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह फिर से सामने आ गई है. पंजाब से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने पर पंजाब (Punjab) के नेताओं सहित जी 23 समूह ने चिंता जाहिर की है. आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने इसे बेहद दुख का विषय करार दिया.

मनीष तिवारी ने अश्विनी कुमार के जरिए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, ''दुखद. हमारे बीच मत भिन्नता थी, लेकिन यह बहुत ही सभ्य तरीके से थी. दुर्भाग्यपूर्ण है कि अश्विनी कुमार को यह फैसला करने के लिए विवश होना पड़ा.''
राज्यसभा में पार्टी के उप नेता शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ''हमारे मूल्यवान साथी अश्विनी कुमार का कांग्रेस छोड़ना देखकर दुख होता है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी की चार दशक सेवा करने वाला कोई व्यक्ति छोड़ गया. यह सामूहिक चिंता का विषय है.''
जगजाहिर है आंतरिक कलह
पंजाब में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ''अश्विनी कुमार के कांग्रेस छोड़ने की खबर दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. वह मेरे पुराने मित्र हैं और स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं.''
शर्मा, तिवारी और हुड्डा जी 23 समूह के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अगस्त, 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी.
बता दें कि पंजाब कांग्रेस की आंतरिक कलह जगजाहिर है. मनीष तिवारी को पंजाब से सांसद होने के बावजूद स्टार प्रचारकों में जगह नहीं दी गई है. मनीष तिवारी लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story