भारत

संसद में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

jantaserishta.com
23 March 2022 11:15 AM IST
संसद में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
x

नई दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर, गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर, कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया.

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है. शहीद दिवस पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी. वहीं राज्यसभा में सभापति एम वैंकेया नायडू ने भी वीरों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही सदन में मौन भी रखा गया. लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है.
भाजपा सांसद राम कुमार वर्मा ने राज्यसभा में ज़ीरो ऑवर नोटिस दिया. उन्होंने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए पारिवारिक आय पात्रता मानदंड को संशोधित करने की मांग की है.
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है. ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर लोकसभा में सांसद हंगामा कर रहे हैं. कामकाज को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story