कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक भड़की, कहा- ऐसी 'टुच्ची' बातें भाजपा कार्यालय में करें, देखें पूरा वीडियो

टीवी डिबेट्स पर आए दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के बीच व्यक्तिगत आरोप- प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है। हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बीच टीवी डिबेट के दौरान जबरदस्त टक्कर देखने को मिला था। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बीजेपी के प्रवक्ता आरपी सिंह 'लुच्चा' शब्द का इस्तेमाल करते नजर आए हैं। उनकी इस बात पर रागिनी नायक भड़क गईं और तंज़ के अंदाज में कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग वो अपने भाजपा कार्यालय में ही करें।
भाजपा प्रवक्ताओं का स्तर दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है
— Dr. Ragini Nayak (@NayakRagini) June 4, 2021
आज इन्होंने कांग्रेस को 'लुच्चा' कहा
एंकर आनंद लेती रहीं..एक बार नहीं टोका
मुझे ही कहना पड़ा कि ऐसी 'टुच्ची' बातें भाजपा कार्यालय में करें, सार्वजनिक मंच पर नहीं#लुच्चा_नहीं_टुच्चा pic.twitter.com/okHHlHsXiY
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





