भारत

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन

Admin2
29 May 2021 4:53 PM IST
मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन
x

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन हो गया है। वे 55 वर्ष के थे, शनिवार दोपहर भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। बीते दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कांग्रेस नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दुर्गेश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पूर्व CM कमलनाथ ने ट्वीटकर कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा के निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। वे सदैव पार्टी के प्रति समर्पित,संघर्षशील,सक्रिय व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।

Next Story