कांग्रेस ने राहुल-प्रियंका गांधी की फोटो की शेयर, लिखा- मतभेदों की बात करते हैं जो, वो जलन बरकरार रखिए...

नई दिल्ली: यूपी के सियासी रण में लगातार हमलों और आरोपो का दौर जारी है. कांग्रेस ने बीजेपी की तरफ से राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद की बातों को लेकर एक बार फिर जवाब दिया है. आज प्रियंका और राहुल गांधी दोनों ने ही अमेठी में एक जनसभा को संबोधित किया. वहीं कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि अमेठी के साथ पारिवारिक रिश्ता है, इस रिश्ते को हम उम्र भर निभाएंगे. कांग्रेस वाली अमेठी कांग्रेस वाली अमेठी ही रहेगी. राहुल- प्रियंका की फोटो के साथ कांग्रेस की तरफ से लिखा गया कि मतभेदों की बात करते हैं जो, वो जलन बरकरार रखिए. क्योंकि हम तो जलवे और मोहब्बत बरकरार रखेंगे.
Live: कोरांव, प्रयागराज से जन सभा।#कांग्रेस_आपके_द्वार https://t.co/6T8BL3XJRc
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 25, 2022
मतभेदों की बात करते हैं जो, वो जलन बरकरार रखिए।
— Congress (@INCIndia) February 25, 2022
क्योंकि हम तो जलवे और मोहब्बत बरकरार रखेंगे।#कांग्रेसमय_अमेठी pic.twitter.com/UxL9jm0cxa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





