भारत

कांग्रेस ने कहा, 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे

jantaserishta.com
29 March 2023 2:36 PM IST
कांग्रेस ने कहा, 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है और '40 फीसदी कमीशन वाली जनविरोधी सरकार' को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेती है। कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस लोगों के आशीर्वाद से सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा, कर्नाटक में 10 मई, 2023 को मतदान होने जा रहा है, कांग्रेस शांति-प्रगति-समृद्धि के एक नए युग की शुरूआत करने और ब्रांड कर्नाटक का पुनर्निर्माण करने, कल्याणकारी सरकार के केंद्र में कांग्रेस की गारंटी के साथ कन्नडिगा गौरव को बहाल करने का संकल्प लेती है।
चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मतदान 10 मई को होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
224 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, कर्नाटक में कुल मतदाता 5.2 करोड़ हैं। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की कुल संख्या 12.15 लाख है।
9.17 लाख से अधिक पहली बार मतदाता चुनाव में भाग लेंगे।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story