भारत

कांग्रेस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मांगनी चाहिए माफी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
31 March 2024 9:57 AM IST
कांग्रेस ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मांगनी चाहिए माफी, जानें पूरा मामला
x

फाइल फोटो

कहा- मोदी सरकार को देश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए।
नई दिल्ली: एयर इंडिया के पट्टा घोटाले मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट लगा दी है। आरोप था कि यूपीए सरकार के समय में एयर इंडिया के पट्टा मामले में अनियमितता की वजह से लगभग 860 करोड़ रुपये का नुकासन हुआ था। अब कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से माफी मांगनी चाहिए। यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए थे। मोदी सरकार को देश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, अजित पवार गुट और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुए गठबंधन की वजह से ही यह मामला बंद किया गया है। उन्होंने कहा, 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कथित घोटाले को लेकर कैग की रिपोर्ट लेकर सब जगह जाते थे। एक दिन पहले ही सीबीआई ने मामले की क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी क्योंकि एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल भाजपा के साथ चले गए। वह भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर साफ हो गए हैं।
उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सारे देशवासियों से माफी मांगनी चाहिे। उन्होंने कहा, आखिर किस आधार पर मनमोहन सिंह पर आरोप लगाए गए थे। अपने राजनीतिक स्वार्थ को साधने के लिए गलत तध्य पेश किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story