भारत
बीबीसी ऑफिस में सर्वे पर कांग्रेस ने कहा, आलोचना से डरी सरकार
jantaserishta.com
14 Feb 2023 2:59 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने मंगलवार को बीबीसी कार्यालय में आयकर विभाग के सर्वेक्षण अभियान को 'डराने की कार्रवाई' करार दिया और कहा कि सरकार आलोचना से डरती है। पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे से सरकार की हताशा दिखती है, यह दिखाता है कि मोदी सरकार आलोचना से डरी हुई है। उन्होंने कहा, हम डराने-धमकाने के इन हथकंडों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया अब और नहीं चल सकता।
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई कार्यालय में सर्वे अभियान चलाया।
यह कार्रवाई बीबीसी द्वारा 2002 के गुजरात दंगों पर 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नामक दो-भाग की डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वे के दौरान ब्रॉडकास्टिंग कॉपोर्रेशन के कर्मचारियों को अपने कंप्यूटर सिस्टम और फोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया।
Tagsकांग्रेसबीबीसी ऑफिसबीबीसी ऑफिस सर्वेआयकर विभागCongressBBC OfficeBBC Office SurveyIncome Tax Department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





