भारत

कांग्रेस का रोड़ शो 1 सितंबर को

Shantanu Roy
30 Aug 2023 4:31 PM GMT
कांग्रेस का रोड़ शो 1 सितंबर को
x
बड़ी खबर
मुंबई। मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाले विपक्षी गठबंधन "इंडिया' की बैठक की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मंगलवार से बैठक में शामिल होने वाले नेताओं का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया।पहले दिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व उनके सुपुत्र बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई पहुंचे। इंडिया विपक्षी महागठबंधन का महासम्मेलन मुंबई में तमाम तरह की खाने की व्यवस्था कांग्रेस पार्टी के द्वारा की गई है।
कांग्रेस पार्टी मुख्य किरदार के रूप में उभरकर मुंबई में सामने आने वाली है। कांग्रेस मुख्यालय से हयात होटल तक रोड शो करने का इरादा भी कांग्रेस पार्टी ने कर रखा है। राहुल गांधी रोड शो के मुख्य भूमिका में होंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का रोड शो कांग्रेस मुख्यालय से हयात होटल तक का होगा। गौरतलब है कि यह संयुक्त मोर्चा की तीसरी बैठक है जो मुंबई में आयोजित हो रही है, जिसके लिए सभी प्रमुख विपक्ष नेता मुंबई पहुंच चुके हैं। वही ये भी अटकलें लगी हुई है कि
विपक्षी गठबंधन के मोनोग्राम का जारी करने की संभावना है।
बैठक में शामिल होने वाले नेताओं की सुविधा के लिए एक सेंट्रल डेस्क बनाया गया है जो देश के अलग-अलग स्थानों से आने वाले नेताओं के ठहरने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था का ध्यान रखेगा। सूत्रों के अनुसार लालू अपने इलाज के सिलसिले में बैठक से दो दिन पहले मुंबई पहुंचे हैं। बैठक का खाका क्या होगा इसको लेकर बुधवार को महाविकास आघाडी की समन्वय समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें दो दिनों तक चलने वाली बैठक की रूपरेखा की जानकारी दी जाएगी।
आघाड़ी के नेताओं ने मंगलवार को एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल से लेकर ग्रैंड हयात होटल तक का मुआयना किया। मुआयने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 31 अगस्त को पहले सभी दलों की एक अनौपचारिक बैठक होगी जिसमें 1 सितंबर को होने वाली बैठक का मसौदा तैयार किया जाएगा। बैठक के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक में आने वाले सभी नेताओं के लिए रात्रि भोज रखा है। रात्रि भोज के इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि मुंबई में होने वाली इस बैठक में मायावती की बसपा और अकाली दल भी शामिल हो सकती है।
1 सितंबर को मुख्य बैठक : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि 1 सितंबर को सुबह 10 बजे बैठक की शुरुआत होगी जिसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। दोपहर बाद इंडिया की साझा प्रेस कांफ्रेंस होगी जिसमें बैठक में लिए गए फैसलों से मीडिया को अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस ने सभी दलों के नेताओं को 1 सितंबर को विशेष दोपहर के खाने का आयोजन किया है। सूत्रों का कहना है कि करीब 150 से ज्यादा नेता इस बैठक में शामिल हो सकते हैं, इनमें से कुछ नेता अपने परिवार के साथ आ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 1 सितंबर को शाम 5 बजे दादर के तिलक भवन में सम्मान किया जाएगा। खबर है कि माहिम से दादर तक एक रोड शो आयोजित किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। राहुल स्वंय इस रोड शो में शामिल होंगे। राहुल गांधी के सम्मान समारोह के लिए कांग्रेस दफ्तर को सजाने और संवारने का कार्य जोरों से चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि तिलक भवन में राहुल गांधी के सम्मान समारोह कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। राहुल गांधी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
Tagsकांग्रेस का रोड़ शोमुंबई में राहुल गांधीराहुल गांधीराहुल गांधी रोड शोराहुल गांधी मुंबई मेंमुंबई में राहुलमुंबई में रोड शोCongress road showRahul Gandhi in MumbaiRahul GandhiRahul Gandhi road showRahul in MumbaiRoad show in Mumbaiमुंबई न्यूज हिंदीमुंबई न्यूजमुंबई की खबरमुंबई लेटेस्ट न्यूजमुंबई क्राइममुंबई न्यूज अपडेटमुंबई हिंदी न्यूज टुडेमुंबई हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज मुंबईमुंबई हिंदी खबरमुंबई समाचार लाइवmumbai news hindimumbai newsmumbai ki khabarmumbai latest newsmumbai crimemumbai news updatemumbai hindi news todaymumbai hindinews hindi news mumbaimumbai hindi newsmumbai news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story