भारत
राहुल गांधी को सजा मिलने पर कांग्रेस, राजद का बिहार विधानसभा में प्रदर्शन, जदयू रही अलग
jantaserishta.com
24 March 2023 12:44 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जदयू को छोड़कर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने जोरशोर से मुद्दा उठाया। विधानसभा के बजट सत्र में सदन में कांग्रेस ने हंगामा भी किया।
महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और भाकपा माले सहित अन्य घटकदलों के विधायकों ने विधानसभा परिसर में मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन से हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अलग रही।
सत्ताधारी दल के नेता विधानमंडल गेट से लेकर विधानसभा पोर्टिको तक पैदल मार्च करते हुए सदन पहुंचे। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर बैनर देखे गए जिसमें केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के विरोध में नारे लिखे हुए थे।
सत्ता पक्ष के विधायकों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अदालतों और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके विरोधियों की आवाज का गला घोंट रही है। विधायकों ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष मुक्त भारत बनाने की साजिश कर रही है। उनकी यह साजिश कभी सफल नहीं होगी।
गुजरात की सूरत जिला अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अप्रैल 2019 में उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी के मामले में दोषी ठहराया था। गांधी को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया गया। इसके तहत अधिकतम सजा दो साल है।
हालांकि अदालत ने सजा को निलंबित कर 30 दिनों के भीतर अपील करने के लिए जमानत दे दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





