भारत
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, खड़गे, सोनिया और राहुल समेत 40 नेता शामिल
jantaserishta.com
15 Nov 2022 3:16 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात चुनाव में अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं बचा है। हर पार्टी जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटी है। इसी के तहत कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।
गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है। इसी के लिए कांग्रेस ने 40 नेताओं की स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पहले नंबर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उसके बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को भी लिस्ट में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को की जाएगी। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





