भारत
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया
jantaserishta.com
29 Jan 2025 1:32 PM IST

x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बाद अब कांग्रेस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में LGBTQ कम्युनिटी से लेकर दलित और यमुना नदी तक, कई वादे किए गए हैं. कांग्रेस ने यमुना नदी को साफ करने का एक्शन प्लान भी अपने चुनाव घोषणा पत्र में बताया है. ग्रैंड ओल्ड पार्टी ने दिल्ली चुनाव में जीतकर सत्ता में आने पर दिल्ली में सौ इंदिरा कैंटीन शुरू करने का वादा किया है. इंदिरा कैंटीन से 5 रुपये में खाना दिया जाएगा.
कांग्रेस ने LGBTQ कम्युनिटी के लिए खास स्पेस देने का वादा करने के साथ ही कहा है कि ट्रांसजेंडर्स के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हॉस्टल तक की सुविधा प्रदान की जाएगी और सेंसिटिविटी ट्रेनिंग भी चलाएंगे. पार्टी ने दलित वर्ग के लिए फ्री चार धाम यात्रा कराने का वादा किया है. इस चार धाम यात्रा के तहत गौतम बुद्ध से जुड़े स्थान शामिल होंगे. इस योजना के तहत कांग्रेस ने सरकार बनने पर सारनाथ, बोध गया, संत रविदास की जन्मस्थली और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली को शामिल किया गया है.
#WATCH | Congress releases its manifesto for Delhi Assembly elections pic.twitter.com/mYaEpfeDwg
— ANI (@ANI) January 29, 2025
Tagsकांग्रेसदिल्ली विधानसभा चुनावकांग्रेस घोषणा पत्रCongressDelhi Assembly ElectionsCongress Manifesto
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





