भारत

कांग्रेस अध्यक्ष के आपत्तिजनक बयान, कहा- मैं मोदी को मार सकता हूं

jantaserishta.com
17 Jan 2022 8:46 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष के आपत्तिजनक बयान, कहा- मैं मोदी को मार सकता हूं
x
पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष के आपत्तिजनक बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है, हालांकि उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है उन्होंने पीएम मोदी के संबंध में कोई आपत्तिजनक बयान नहीं दिया. उन्होंने कहा है कि वो किसी लोकल गुंडे मोदी की बात कर रहे थे.

नाना पटोले ने सफाई जारी करते हुए कहा है कि मेरा एक बयान सोशल मीडिया और मीडिया में बताया जा रहा है, जिसमें मैं मोदी नाम के एक व्यक्ति को मारने और गाली गलौज करने की बात कर रहा हूं. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उस इलाके का एक लोकल गुंडा, जिसका नाम मोदी है, मैं उसकी बात कर रहा हूं. पीएम मोदी के संबंध में मैंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है.
सोशल मीडिया पर चल रहे उनके बयान में कहा गया है कि मैं मोदी को मार भी सकता हूं. मैं मोदी को गाली भी दे सकता हूं. महाराष्ट्र के भंडारा में जिला परिषद और पंचायत समिति के प्रचार के बाद कार्यकर्ताओं के सामने पटोले ने ये बयान दिया था.
मामले को लेकर महाराष्‍ट्र कांग्रेस ने भी सफाई दी है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्‍ता अतुल लोंढे ने कहा कि वो एक गुंडे की बात कर रहे थे. वे उसी के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन BJP को लगा क‍ि वे पीएम मोदी को लेकर बोल रहे हैं. उनका दिया गया बयान प्रधानमंत्री मोदी के लिए था ही नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story