भारत
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव: मधुसूदन मिस्त्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक प्रत्याशी का नामांकन कैंसिल
jantaserishta.com
1 Oct 2022 2:55 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा. तीसरे प्रत्याशी झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केएन त्रिपाठी का नामांकन कैंसिल हो गया है. हालांकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. इसलिए उसी दिन तस्वीर साफ हो पाएगी कि चुनाव होगा या नहीं. अगर किसी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया तो चुनाव होगा.
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी मधुसूधन मिस्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए फॉर्म की जांच की जा चुकी है. इनमें 20 फॉर्म्स में से 4 में फॉर्म्स में हस्ताक्षर में भिन्नता पाई गई, जिसकी वजह से उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया. अब इस चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने होंगे. झारखंड के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का फॉर्म रिजेक्ट हो गया.
मिस्त्री ने कहा कि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. अभी तक जैसा लग रहा है कि खड़गे और थरूर के बीच में चुनाव होंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





