भारत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे बुधवार को भोपाल में

jantaserishta.com
11 Oct 2022 4:38 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे बुधवार को भोपाल में
x
भोपाल (आईएएनएस)| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव की गतिविधि बढ़ रही है। इस चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में है मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर। खड़गे मतदाताओं से संवाद करने 12 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे विशेष विमान से सुबह साढ़े बजे भोपाल पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने बताया है कि खड़गे भोपाल पहुॅचने के बाद साढ़़े 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे, दोपहर तीन बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story