भारत
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा...जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, भीड़ ना जुटा पाना पड़ा महंगा?
jantaserishta.com
21 April 2025 5:14 PM IST

x
फाइल फोटो
बड़ा एक्शन हुआ.
बक्सर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बक्सर के दलसागर में आयोजित सभा के फ्लॉप होने के बाद कार्रवाई की पहली गाज जिलाध्यक्ष पर गिरी है। पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। सभा के दौरान पार्टी नेताओं में आपसी समन्वय का घोर अभाव देखा गया था। रैली स्थल पर जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 प्रतिशत भीड़ भी नेता नहीं जुटा पाए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में लोगों को लाने की जगह बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर केवल अपना चेहरा चमकाने में ही व्यस्त देखे गए थे।
पार्टी ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक्शन भी ले लिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 20 अप्रैल को बक्सर के दलसागर खेल मैदान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें तैयारियों की घोर कमी और आपसी समन्वय का अभाव पाया गया। जिला कांग्रेस कमिटी ने अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन ठीक से नहीं किया।
जिसके चलते जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके बाद जिला कांग्रेस की राजनीति में सरगर्मी बढ़ने के साथी हड़कंप मच गया है। इसके अलावा अब भविष्य की राजनीति को लेकर अटकलें का बाजार भी गर्म हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





