भारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- प्रधानमंत्री मोदी 'जहरीले सांप' की तरह है...सफाई भी दी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 April 2023 4:20 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- प्रधानमंत्री मोदी जहरीले सांप की तरह है...सफाई भी दी, देखें वीडियो
x
सफाई भी आ गई.
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे. उनके इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है. हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई. उन्होंने कहा- मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है.
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है. उन्होंने खड़गे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'जहरीला सांप'... सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से यह शुरू हुआ... और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं. कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story