भारत

आज असम पहुंच रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Nilmani Pal
27 April 2024 2:26 AM GMT
आज असम पहुंच रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
x

असम। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे आज शनिवार को चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए असम आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि खड़गे दोपहर 1 बजे गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। हवाई अड्डे के बाहर एक निजी होटल में वे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि होटल से हेलीकॉप्टर से बरपेटा पहुंचेंगे। जहां, एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बरपेटा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार द्वीप बायन के समर्थन में एक रैली आयोजित किया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Next Story