भारत

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया, लगाया गंभीर आरोप

jantaserishta.com
6 May 2025 3:21 PM IST
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया, लगाया गंभीर आरोप
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में संभावित आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुफिया रिपोर्ट दी गई थी. इसके बाद ही उनका कश्मीर दौरा रद्द किया गया था.
खड़गे ने झारखंड के रांची में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी.
उन्होंने कहा कि यह इंटेलिजेंस फेलियर है. सरकार ने इसे स्वीकार किया है और अब वे इसमें सुधार करेंगे. अगर सरकार इस बारे में जानती थी तो उन्होंने कुछ किया क्यों नहीं? मुझे पता चला कि हमले से तीन दिन पहले पीएम मोदी को खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी. इसके बाद ही उनका कश्मीर दौरा रद्द किया गया. मैंने यह अखबार में भी पढ़ा है.
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.
पहलगाम अटैक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई. भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़ी जंग हो चुकी है लेकिन पहले कभी भी इस संधि को स्थगित नहीं किया गया.
कैबिनेट कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया था कि 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई. यह रोक तब तक रहेगी, जब तक पाकिस्तान क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म को अपना समर्थन देना बंद नहीं करता.
इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से जुड़े कई यूट्यूब चैनल भी भारत में बैन कर दिए थे. साथ ही पाकिस्तानी विमानों के लिए भारतीय एयरस्पेस को भी 23 मई तक के लिए बंद कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null