भारत

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, मतदान हुआ शुरू, जानें लेटेस्ट अपडेट

jantaserishta.com
17 Oct 2022 10:11 AM IST
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव, मतदान हुआ शुरू, जानें लेटेस्ट अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग AICC दफ्तर में सुबह 10 बजे से जारी है.

दिल्ली स्थित कांग्रेस के हेडक्वार्टर में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 75 नेता वोट डालेंगे. जबकि दिल्ली कांग्रेस दफ्तर में करीब 280 डेलिगेट्स वोट डालेंगे.
कांग्रेस में आज नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है. 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है. कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे. अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story