भारत
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: अब तक 60 प्रतिशत मतगणना पूरी, खड़गे ने बनाई बढ़त
jantaserishta.com
19 Oct 2022 1:07 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस पार्टी में 24 साल के बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालने जा रहा है। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 60 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है और खड़गे बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दोनों उम्मीदवार -- मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के समर्थक कांग्रेस मुख्यालय में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मतगणना के नतीजे बुधवार शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना के दौरान दोनों ही तरफ से 5-5 एजेंट निगरानी कर रहे हैं, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे गए हैं।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सोमवार को बताया था कि, अध्यक्ष पद के लिए करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9497 निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने सोमवार को वोट डाला था।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





