भारत

कांग्रेस अध्यक्ष ने चार नेताओं को एआईसीसी का समन्वयक नियुक्त किया

jantaserishta.com
16 Nov 2022 8:51 AM IST
कांग्रेस अध्यक्ष ने चार नेताओं को एआईसीसी का समन्वयक नियुक्त किया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन सहित चार नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का समन्वयक नियुक्त किया है। ये नेता पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय से संबद्ध होंगे। पार्टी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने सैयद नासिर हुसैन, सांसद, प्रणव झा, गुरदीप सिंह सप्पल और गौरव पांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय से जुड़े एआईसीसी समन्वयक के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि गुरदीप सिंह सप्पल पार्टी के प्रवक्ता हैं, जबकि प्रणव झा एआईसीसी के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा गौरव पांधी पार्टी के सोशल मीडिया सेल से जुड़े रहे हैं।
ये नेताओं की पहली नियुक्तियां हैं, जो नए कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय का हिस्सा होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story