भारत

उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी शुरू, उम्‍मीदवार तय करने के लिए बनी स्क्रीनिंग कमिटी

Deepa Sahu
18 Sept 2021 12:33 AM IST
उत्‍तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी शुरू, उम्‍मीदवार तय करने के लिए बनी स्क्रीनिंग कमिटी
x
उत्‍तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है।

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी के महासचिव जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी गठित की है। कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महाराष्ट्र सरकार की मंत्री वर्षा गायकवाड़ इसके सदस्य हैं।उम्‍मीदवारों के नामों पर करेगी फैसला
पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और राज्य में पार्टी के सह-प्रभारी की भूमिका निभा रहे सभी राष्ट्रीय सचिव इस समिति में पदेन सदस्य होंगे। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी करने वालों में से कुछ नाम चुनती है, जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाता है। फिर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर लगती है।


Next Story