पांच राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन: पार्टी में तूफान की आशंका, हलचल तेज

बिहार चुनाव परिणामों के आलोक में लेटर बम फूटने के बाद जिस ढुलमुल रवैये से कांग्रेस आलाकमान यानी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आंतरिक कलह को रोकने की कोशिश की, उसी वक्त यह साफ संकेत मिल गए थे कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस (Congress) में नेतृत्व परिवर्तन और आत्ममंथन का जिन्न फिर निकलेगा. यही हुआ भी. पश्चिम बंगाल, असम, केरल से लेकर पुडुचेरी तक में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के बाद अब पार्टी में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है. कई नेताओं ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि कांग्रेस कब तक पीएम मोदी या बीजेपी की हार पर खुश होती रहेगी. कब वह लगातार मिल रही असफलताओं से सबक सीखने की कोशिश करेगी. कांग्रेसी नेता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





