भारत
कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में खड़े: संजय सरावगी
jantaserishta.com
26 March 2026 1:06 PM IST

x
पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल चुनाव विधानसभा पर टिप्पणी करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही दावा किया कि पूरे देश में कांग्रेसी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव में आरजी कर अस्पताल के पीड़ित की मां को भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "वे पूरे बंगाल में अपनी आवाज उठाएंगी, चुनाव जीतेंगी और विधानसभा में भी अपनी आवाज बुलंद करेंगी। ऐसे कुकर्म करने वालों के खिलाफ खड़े होकर भारतीय जनता पार्टी ने सराहनीय कार्य किया है।"
संजय सरावगी ने कहा, "चुनाव के समय में ममता बनर्जी भगवान श्रीराम और रामनवमी को याद कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या जैसे घुसपैठियों को आश्रय देने के लिए स्थानीय संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अवैध बाबरी मस्जिद को गुपचुप तरीके से समर्थन दिया जा रहा है। नकली हिंदुओं को भी समर्थन दिया जा रहा है। इस बार बंगाल की जनता निर्णय कर चुकी है कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना है। ममता बनर्जी में बौखलाहट साफ दिख रही है, उनको भी पता चल चुका है कि अब सत्ता जाने वाली है। बंगाल के लोग इस बार भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय कर चुके हैं।
संजय सारावगी ने कहा, "देशभर में कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं। बिहार में भी उनके तीन विधायक निजी या राजनीतिक कारणों से अनुपस्थित थे। पूरे देश में कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है जबकि लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। एनडीए एकजुट है और यूपीए खंड-खंड में बंटा हुआ है। विधानसभा और राज्यसभा चुनाव में एनडीए की एकता दिखाई दी।"
संजय सारावगी ने कहा, "अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध शुरू होते ही राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने गैस और पेट्रोल खत्म होने की बात कहते हुए भ्रम फैलाया। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं। लोग एक सिलेंडर की जगह पांच सिलेंडरों की बुकिंग करने लगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





