भारत

कांग्रेस पार्टी का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम लगातार जारी है: भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल

jantaserishta.com
3 April 2024 4:42 PM IST
कांग्रेस पार्टी का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम लगातार जारी है: भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि वह वायनाड में आतंकवादियों के समर्थन से चुनाव लड़ रहे हैं।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एक ओर रामलीला मैदान से देश को जलाने की धमकी देते हैं तो वहीं वायनाड जाकर पीएफआई और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाली एसडीपीआई का चुनावी समर्थन लेते हैं। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक तौर पर उनसे (राहुल गांधी) यह सवाल बनता है कि जो मोहब्बत की दुकान खोलने का ऐलान करते हैं, वह बार-बार आतंकवाद और अलगाववाद से मोहब्बत का पैगाम क्यों भेज रहे हैं? उन्हें पूछा कि एसडीपीआई जैसे आतंकवादियों का समर्थन करने वाले संगठन से वायनाड में समर्थन लेने की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कर्नाटक में एसडीपीआई को प्रतिबंधित करने का पाखंड करती है और दूसरी तरफ वही केरल में जाकर आतंकवादियों के समर्थन से चुनाव लड़ते हैं। पहले भी कांग्रेस पार्टी केरल की विधानसभा में कोयंबटूर बम कांड के सजायाफ्ता मुजरिम अब्दुल नासिर मदनी के समर्थन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने का पाप कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वायनाड में एसडीपीआई से समर्थन लेने से यह सिद्ध हुआ है कि कांग्रेस पार्टी का आतंकवादियों से मोहब्बत का पैगाम लगातार जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story