भारत

नगर निगम चुनाव से कांग्रेस पार्टी में फेरबदल, कई जिलाध्यक्ष हटाए गए, इन्हें मिला कमान

jantaserishta.com
15 Nov 2021 6:19 AM IST
नगर निगम चुनाव से कांग्रेस पार्टी में फेरबदल, कई जिलाध्यक्ष हटाए गए, इन्हें मिला कमान
x
पढ़े पूरी खबर

राजधानी में नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने संगठन में बदलाव किया है। करीब 50 फीसदी जिलाअध्यक्ष बदले गए हैं। रविवार को 14 में से सात नए जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई। नए नामों को किसी महिला को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

इसके अलावा हाल ही में गठित कार्यसमिति में कई नए नाम भी जोड़े गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की तरफ से जारी सूची के मुताबिक तिलक नगर जिले से पहले प्रदीप शर्मा जिला अध्यक्ष थे। पिछले दिनों प्रदीप शर्मा ने पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद यह सीट खाली थी। यहां पर अब धर्मपाल चंदेला को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, अब नजफगढ़ से सतबीर शर्मा, बाबरपुर से जुबैर अहमद, करावल नगर से आदेश भारद्वाज, चांदनी चौक से मिर्जा जावेद अली, आदर्श नगर से मनोज यादव और रोहिणी से विशाल मान को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर पांच लोग अमित मलिक, आसिफ मोहम्मद, चतर सिंह, भीष्म शर्मा और शीशपाल बिधूड़ी को जोड़ा गया है। इसमें पहले से ही 37 लोग थे। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में 15 नाम और जोड़े गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story