भारत

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है: भाजपा नेता सीटी रवि

jantaserishta.com
23 Jan 2026 4:51 PM IST
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है: भाजपा नेता सीटी रवि
x
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में राज्यपाल द्वारा सरकार का तैयार किया गया भाषण पढ़ने से इनकार करने और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा की शिकायत को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इस पूरे मामले पर भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने प्रतिक्रिया दी।
सीटी रवि ने कहा कि जिस मंत्री के स्टाफ को कथित रूप से रिश्वत वसूली के दौरान पकड़ा गया और गिरफ्तार किया गया, उसे तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए था। इसके बावजूद मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, जो यह दिखाता है कि वह पूरी लूट में शामिल है।
रवि के अनुसार, भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतें लिखी गईं, पत्र दिए गए, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि यह सब इस बात की ओर इशारा करता है कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार को समर्थन दे रही है।
राज्यपाल के साथ विधानसभा में हुई कथित बदसलूकी पर भी भाजपा एमएलसी ने प्रतिक्रिया दी। रवि ने कहा कि जब राज्यपाल सदन में आते-जाते हैं या भाषण के दौरान उन्हें रोकने या अपमानित करने की कोशिश की जाती है, तो नियम पुस्तिका और संविधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का लिखा हुआ नियम नहीं है, बल्कि संविधान में व्यवस्था दी गई है। ऐसे मामलों में निलंबन जैसी कार्रवाई की मांग की जा सकती है।
सीटी रवि ने यह भी कहा कि राज्यपाल के साथ जो व्यवहार किया गया, वह सभी ने अपनी आंखों से देखा है। जब घटना प्रत्यक्ष रूप से हुई है, तो किसी दूसरे गवाह की जरूरत नहीं है और अब कार्रवाई करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।
रवि ने कांग्रेस नेताओं के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि राज्यपाल ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उस समय राष्ट्रगान चल ही नहीं रहा था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर ऐसा था, तो क्या विधानसभा अध्यक्ष, सभापति और मुख्यमंत्री, जो राज्यपाल के साथ बाहर तक गए, उन्होंने भी कोई अपमान किया? रवि ने इसे भ्रम फैलाने की कोशिश बताया।
राजनीतिक तुलना करते हुए सीटी रवि ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि आज संसद में सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के हैं, न कि कांग्रेस के। पुराने जमाने की बात है जब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी। अब देश की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के पास सबसे ज्यादा विधायक, सांसद, एससी-एसटी और महिला प्रतिनिधि हैं, जो यह दिखाता है कि जनता ने किस पार्टी को वोट दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story