भारत

कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है: चंद्रशेखर बावनकुले

jantaserishta.com
8 Jun 2025 2:34 PM IST
कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है: चंद्रशेखर बावनकुले
x
मुंबई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है।
महाराष्ट्र में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले आरोपों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने 12 जून को मशाल यात्रा निकालने का फैसला किया है। इस पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, " राहुल गांधी एक बार फिर वे जनता के बीच झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब समझ गई है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों का उद्देश्य केवल चुनाव के दौरान वोट हासिल करने के लिए गुमराह करना है। हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को उत्तर दे दिया है। मेरा मानना है कि यह जवाब पर्याप्त है।"
उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता विकास के साथ है। विकसित भारत का संकल्प पीएम मोदी और महाराष्ट्र के विकास का संकल्प देवेंद्र फडणवीस ने लिया है। लोग विकसित भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। भाजपा का विकास का एजेंडा रहा है और लोग इसीलिए भाजपा को वोट करते हैं। इसलिए, देश की जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है। महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस का झूठ लोकसभा चुनाव के दौरान समझ चुकी थी और इसका जवाब विधानसभा चुनाव के दौरान दे दिया।
बावनकुले ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य दलों ने लोगों को गुमराह किया। लोगों को यह बताया गया कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। लोग कांग्रेस की बातों में आए और लोकसभा चुनाव में वोट दिया। लेकिन, बहुत जल्द महाराष्ट्र की जनता को याद आया कि गलती हुई। लोगों ने अपनी गलती सुधारी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी ने जो झूठ बोला था, लोगों ने झूठ का बदला लिया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story