भारत
घोसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का ऐलान, सपा प्रत्याशी को देंगे समर्थन
jantaserishta.com
26 Aug 2023 6:21 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
मऊ: यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मऊ का चुनाव लोकतंत्र बचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का चुनाव है। कांग्रेस पूरी तन्मयता से साथ रहेगी। सपा द्वारा अभी तक समर्थन ना मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है इसलिए दिल खोलकर मौजूदा सियासी स्थितियों को ध्यान में रखकर सपा को समर्थन दे रही है।
घोसी विधानसभा सीट विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दारा सिंह चौहान इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया है।
Tagsमऊमऊ न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़घोसी विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी का ऐलानसपा प्रत्याशी को देंगे समर्थनMauMau NewsUP NewsUttar Pradesh NewsCongress party's announcement on Ghosi assembly seatwill support SP candidate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





