भारत

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी 16 जुलाई को

Nilmani Pal
12 July 2023 5:59 PM IST
कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी 16 जुलाई को
x

दिल्ली. संसद के आगामी मानसून सत्र में उठाए जाने वाली रणनीति और मुद्दों पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर 16 जुलाई को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी सभा में मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर सूरत जिला अदालत ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई। संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक उनकी संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राहुल गांधी ने सजा से फौरी राहत देने के लिए गुजरात हाईकोर्ट में अपील की लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई।

Next Story