Top News

सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक जारी

Nilmani Pal
4 Dec 2023 12:35 PM GMT
सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक जारी
x

दिल्ली। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए पहुंचे है।

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/r4ied64MLc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2023

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में सोनिया गांधी उन नेताओं से बात करेंगी, जिन्हें चुनावी राज्यों में जिम्मा सौंपा गया था। इसके अलावा वह INDIA गठबंधन की मीटिंग को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। 6 दिसंबर को ही कांग्रेस ने गठबंधन की मीटिंग बुलाई है। ऐसे में सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई बैठक अहम है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच अदावत चल रही थी। ऐसे में हार को लेकर दोनों गुट एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ सकते हैं। आने वाले दिनों में यदि राजस्थान और मध्य प्रदेश कांग्रेस में उठापटक होती है तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी।

Next Story